बक्सर: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बक्सर जिले को मिला राज्य में प्रथम स्थान
Buxar, Buxar | Sep 10, 2024 बक्सर स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम अंशुल अग्रवाल जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा किया। जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी ने जानकारी दी। बैठक में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के प्रबंधक ने बताया कि विभाग द्वारा अब तक जारी किए गए रैंकिंग में बिहार राज्य में बक्सर जिला का बिहार स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना में प्रथम स्थान मिला है।