बक्सर: जुगाड़ गाड़ी मे तहखाना बनाकर लाई जा रही 434 टेट्रा पैक के साथ गंगा चेक पोस्ट से दो गिरफ्तार शराब एवं जुगाड़ गाड़ी जब्त
Buxar, Buxar | Sep 10, 2024 शराब बंदी बिहार में शराब की तस्करी करने वाले प्रतिदिन नायाब तरीके अपना रहे हैं. वही उन नायाब तरीकों को बक्सर उत्पाद विभाग की टीम बेनकाब करती दिख रही है. सोमवार को संध्या समय वीर कुंवर सिंह सेतु के रास्ते आ रही एक जुगाड़ गाड़ी से 434 पीस टेट्रा पैक देसी शराब के साथ दो तस्करों को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है.