बक्सर: आवारा पशुओं के घायल होने पर भी एंबुलेट्री वैन के माध्यम से होगा इलाज : डीएम
Buxar, Buxar | Sep 10, 2024 जिले में आवारा पशुओं के घायल होने पर भी मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई अर्थात एम्बुलेंट्री वैन के माध्यम से इलाज होगा। यदि कोई इमरजेंसी नहीं भी होगा व आवारा पशु घायल होगा तो भी उपचार किया जाएगा। उक्त बातें डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा। इस संबंध में डीएम अंशुल अग्रवाल ने मिडिया को बताया कि वैन में सभी प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाएं हैं।