बक्सर: पटना-सिकंदराबाद सुपर फास्ट में परिजन से बिछडे 3 बच्चो को आरपीएफ ने बक्सर मे उतार परिजनो को सौंपा, परिजनों ने जताया आभार
Buxar, Buxar | Sep 10, 2024 बक्सर अप रेलमार्ग पर पटन-सिकंदराबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस में आरा स्टेशन पर अपने परिजनों से बिछुड़कर ट्रेन में चढ़ गए तीनों बच्चों को आरपीएफ ने बक्सर स्टेशन पर उतारकर उनके परिजनों को सौंप दिया. इसके लिए उनके परिजनों ने आरपीएफ के प्रति आभार जताया. आरपीएफ इसंपेक्टर दीपक कुमार ने कहा कि रेल मदद के माध्यम से तीनों बिछड़े बच्चों को परिजनों से बक्सर में मिलाया गया.