चूरू: कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के कथित अपमान के विरोध में मार्च निकाला, भाजपा-आरएसएस के खिलाफ की नारेबाजी
Churu, Churu | Aug 14, 2026 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार के विरोध में शुक्रवार शाम 7 बजे करीब जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चूरू शहर में विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च मंडेलिया स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर वीरगति स्मारक तक पहुंचा, जहां कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और आरएसएस के खिलाफ विरोध जताया।