बेतिया: बेतिया में शिक्षक संघ बिहार पश्चिम चंपारण इकाई द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन
बेतिया में आज 2 जून सोमवार दोपहर करीब 1 बजे जिला समाहरणालय के समक्ष शिक्षक संघ बिहार पश्चिम चंपारण इकाई के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया, इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव ने की, जिसमें शिक्षक संघ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।