बेतिया: बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने आवासीय कार्यालय पर लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्यायें
बेतिया में आज 2 जून दोपहर करीब 12 बजे बीजेपी सांसद संजय जायसवाल के आवासीय कार्यालय पर जनता दरबार का आयोजन हुआ, जिसमें पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए लोगों ने सांसद संजय जायसवाल को अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से अवगत कराया, बीजेपी सांसद संजय जायसवाल के द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन उनके आवासीय कार्यालय पर जनता दरबार का आयोजन होता है।