बेतिया: सन सरैया में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, प्रेस विज्ञप्ति जारी
आज 2 जून सुबह करीब 8 बजे पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति की जारी कर बताया कि विगत 27 मार्च को सन सरैया निवासी विश्वनाथ महतो के पुत्र अमित कुमार लापता हो गया था उसके परिजनों के द्वारा 29 मार्च को मुफस्सिल थाने में आवेदन दी थी जिसमें पुलिस ने कांड संख्या 186/25 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी थी अनुसंधान के दौरान युवक का पता नहीं चल पाया था।