जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव ततारपुर में दबंगो ने एक परिवार के ऊपर लाठी डंडों से जमकर हमला कर दिया। दबंगो ने एक परिवार के करीब 4 लोगों के साथ जमकर मारपीट कर दी। दबंगों द्वारा की गई मारपीट में पति के सिर में गंभीर चोट लग गई और पत्नी के हाथ में गंभीर चोट लगने से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पति पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।