अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी प्रखंड में ज़मीन ऑनलाइन नहीं होने से किसान परेशान, झामुमो नेता ने उपायुक्त से लगाई गुहार
जारी प्रखंड के जरडा गांव सहित कई पंचायतों में अब तक जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट नहीं होने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डिजिटल युग में जहां अधिकांश सरकारी सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं, वहीं प्रखंड के कई गांव आज भी इस सुविधा से वंचित हैं, जिससे स्थानीय किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।