बालूमाथ: गणेशपुर ग्राम के रामपुर टोला में खलिहान में रखी सरसों की फसल में आग, लाखों का नुकसान
बालूमाथ के गणेशपुर ग्राम अंतर्गत रामपुर टोला में बुधवार को खलिहान में रखी सरसों की फसल जलकर खाक हो गई। जिससे दर्जनों किसानों को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है, मिली जानकारी के अनुसार उक्त फसल रामपुर टोला निवासी किसान रामधारी राम,भुवनेश्वर राम ,लालदेव राम ,मदन राम ,रमेश राम ,सरयू राम, मोहन राम, विकास राम,कृष्णा राम, प्रमोद राम, रंजीत राम आदि के थे l