चांदपुर: हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव तीगरी के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, कार सवार घायल
शुक्रवार की सुबह करीब 10:00 मिली जानकारी के मुताबिक हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव तीगरी के पास नींद की झपकी लगने के कारण एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई। जिसमें कार सवार घायल हो गया। कार सवार कानपुर से हरिद्वार जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। घायल कार सवार को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।