काको: काको थाना क्षेत्र से नाबालिग का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार
Kako, Jehanabad | May 10, 2026 काको थाना पुलिस ने अपहरण मामले में कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही नामजद आरोपी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि 3 मई को परिजनों ने नाबालिग के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने घोषी थाना क्षेत्र के बेलई गांव में छापेमारी की।