चंदौसी: ग्राम पंचायत मिठनपुर मौजा के मझरा फिरोजपुर वोडा के मुख्य मार्ग में जल भराव, ग्रामीण गंदे पानी में निकलने को मजबूर
बुधवार शाम 5:00 बजे के करीब ग्राम पंचायत के मझरा फिरोजपुर बोडा में गांव के मुख्य मार्ग में जल भराव को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और ग्रामीणों ने गांव में किए गए विकास कार्यों का विरोध करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया वहीं ग्रामीणों के द्वारा ग्राम पंचायत में मौजूद ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए विकास के दावो की पोल खोल करके रख दी है