Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap

Chandausi दो पक्षो में विवाद के चलते एक महिला की मौत। दोनों पक्षो में चले थे पत्थर। एसपी मौके पर पहुंचे। चंदौसी कोतवाली इलाके के मई की घटना।

Chandausi, Sambhal | Jun 18, 2026

MORE NEWS

Chandausi का नाम फिर रोशन हुआ। युवा पहलवान अफ्फान ने नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर हमारे शहर का मान बढ़ाया है।

कठिन मुकाबलों और दमदार प्रदर्शन के बाद अफ्फान ने फाइनल में जीत दर्ज की। उनकी ताकत, फुर्ती और रणनीति ने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी और दर्शकों का दिल जीता।

यह पहली बड़ी सफलता नहीं— इससे पहले भी अफ्फान ने उत्तराखंड की प्रतियोगिता में स्वर्ण हासिल कर चंदौसी का नाम रोशन किया था। उनका कोच और परिवार कहते हैं कि अफ्फान दिन-रात मेहनत कर रहा है और देश के लिए खेलना चाहता है।

अफ्फान की यह जीत केवल एक पदक नहीं, बल्कि हमारी युवा प्रतिभा की जीत है। चंदौसी गर्व से भरा है और हम सभी आशा करते हैं कि अफ्फान आने वाले दिनों में और बड़े मंचों पर भारत का नाम ऊँचा करेगा।

अफ्फान को हमारी ओर से हार्दिक बधाई। मेहनत और हौसले के साथ आगे बढ़ो — पूरा शहर तुम्हारे साथ है।

Chandausi का नाम फिर रोशन हुआ। युवा पहलवान अफ्फान ने नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर हमारे शहर का मान बढ़ाया है। कठिन मुकाबलों और दमदार प्रदर्शन के बाद अफ्फान ने फाइनल में जीत दर्ज की। उनकी ताकत, फुर्ती और रणनीति ने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी और दर्शकों का दिल जीता। यह पहली बड़ी सफलता नहीं— इससे पहले भी अफ्फान ने उत्तराखंड की प्रतियोगिता में स्वर्ण हासिल कर चंदौसी का नाम रोशन किया था। उनका कोच और परिवार कहते हैं कि अफ्फान दिन-रात मेहनत कर रहा है और देश के लिए खेलना चाहता है। अफ्फान की यह जीत केवल एक पदक नहीं, बल्कि हमारी युवा प्रतिभा की जीत है। चंदौसी गर्व से भरा है और हम सभी आशा करते हैं कि अफ्फान आने वाले दिनों में और बड़े मंचों पर भारत का नाम ऊँचा करेगा। अफ्फान को हमारी ओर से हार्दिक बधाई। मेहनत और हौसले के साथ आगे बढ़ो — पूरा शहर तुम्हारे साथ है।

Chandausi, Sambhal | Jun 16, 2026

*विश्व रक्तदाता दिवस उपलक्ष्य में मोहन चैरिटेबल ब्लड बैंक पर लोगों ने सहर्ष किया रक्तदान*

*“रक्तदान महादान है, एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को दे सकता है नया जीवन”:- डॉ. सर्वेश सक्सेना, अध्यक्ष, आई एम ए*

जनपद संभल के चन्दौसी में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्टेशन रोड पर संचालित मोहन चैरिटेबल ब्लड सेन्टर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने सहर्ष भाग लिया तथा लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

मोहन चैरिटेबल ब्लड सेंटर, जनता एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी संस्था के अंतर्गत कार्यरत है। सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन ने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय सेवा कार्य है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में सहायक बन सकता है। स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।”
आई एम ए अध्यक्ष डॉ. सर्वेश सक्सेना, वित्त सचिव डॉ मनोज आहूजा व संस्था अध्य्क्ष डॉ मधुसूदन ने सम्मलित रूप से उक्त शिविर का फीता काट कर उद्घाटन किया। सभी ने अपने संदेश में कहा, “रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। अस्पतालों में हर दिन अनेक मरीजों को रक्त की आवश्यकता होती है, इसलिए युवाओं को आगे आकर नियमित और स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए। आपका एक छोटा-सा प्रयास किसी परिवार की खुशियां लौटाने का माध्यम बन सकता है।”
रक्तदान शिविर के दौरान भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्री विपिन गुप्ता जी, सचिव श्रीमती स्वेता गुप्ता जी, श्री अनिल शर्मा जी, डॉ मनीष अग्रवाल जी, श्रीमती शिवानी अग्रवाल जी, श्री गोविंद मोहन जी, श्रीमती नीरू वार्ष्णेय जी, श्री वरुण वार्ष्णेय जी, डॉ राम वार्ष्णेय जी  एवं अन्य के रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं को संस्था की ओर से सम्मानित करते हुए रक्त केंद्र संयोजक डॉ श्याम गोआनी सक्सेना द्वारा उनके इस सामाजिक योगदान की सराहना की गई व एक सम्मान पत्र दिया गया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद, जायंट्स ग्रुप, रोटरी ग्रुप के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। डॉ मोनिका, डॉ निष्काम, डॉ मनीष गुप्ता, डॉ गिर्राज किशोर सहित ब्लड बैंक का समस्त स्टाफ एवं सहयोगी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया गया।

*विश्व रक्तदाता दिवस उपलक्ष्य में मोहन चैरिटेबल ब्लड बैंक पर लोगों ने सहर्ष किया रक्तदान* *“रक्तदान महादान है, एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को दे सकता है नया जीवन”:- डॉ. सर्वेश सक्सेना, अध्यक्ष, आई एम ए* जनपद संभल के चन्दौसी में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्टेशन रोड पर संचालित मोहन चैरिटेबल ब्लड सेन्टर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने सहर्ष भाग लिया तथा लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। मोहन चैरिटेबल ब्लड सेंटर, जनता एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी संस्था के अंतर्गत कार्यरत है। सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन ने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय सेवा कार्य है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में सहायक बन सकता है। स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।” आई एम ए अध्यक्ष डॉ. सर्वेश सक्सेना, वित्त सचिव डॉ मनोज आहूजा व संस्था अध्य्क्ष डॉ मधुसूदन ने सम्मलित रूप से उक्त शिविर का फीता काट कर उद्घाटन किया। सभी ने अपने संदेश में कहा, “रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। अस्पतालों में हर दिन अनेक मरीजों को रक्त की आवश्यकता होती है, इसलिए युवाओं को आगे आकर नियमित और स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए। आपका एक छोटा-सा प्रयास किसी परिवार की खुशियां लौटाने का माध्यम बन सकता है।” रक्तदान शिविर के दौरान भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्री विपिन गुप्ता जी, सचिव श्रीमती स्वेता गुप्ता जी, श्री अनिल शर्मा जी, डॉ मनीष अग्रवाल जी, श्रीमती शिवानी अग्रवाल जी, श्री गोविंद मोहन जी, श्रीमती नीरू वार्ष्णेय जी, श्री वरुण वार्ष्णेय जी, डॉ राम वार्ष्णेय जी एवं अन्य के रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं को संस्था की ओर से सम्मानित करते हुए रक्त केंद्र संयोजक डॉ श्याम गोआनी सक्सेना द्वारा उनके इस सामाजिक योगदान की सराहना की गई व एक सम्मान पत्र दिया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद, जायंट्स ग्रुप, रोटरी ग्रुप के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। डॉ मोनिका, डॉ निष्काम, डॉ मनीष गुप्ता, डॉ गिर्राज किशोर सहित ब्लड बैंक का समस्त स्टाफ एवं सहयोगी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया गया।

Chandausi, Sambhal | Jun 15, 2026

संभल 

प्रेम प्रसंग में बाधा बना तो भाई ने बहन को मारी गोली, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार 

संभल के थाना गुनौर में 20 साल की मुस्कान की गोली मारकर हत्या का खुलासा।

मृतका अपने मौसी के बेटे से निकाह करना चाहती थी, भाई शनी मोहम्मद विरोध कर रहा था। 

12 जून को सो रही बहन के सिर में तमंचे से गोली मार दी, मौके पर मौत।

मां परवीन की तहरीर पर बीएनएस धारा 103(1) में केस दर्ज। 

SP कृष्ण कुमार व ASP मनोज रावत के निर्देशन में 4 टीमें गठित, तकनीकी जांच शुरू।

14 जून रात 8:40 बजे गुनौर-बदायूं हाईवे से शनी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद।

संभल प्रेम प्रसंग में बाधा बना तो भाई ने बहन को मारी गोली, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार संभल के थाना गुनौर में 20 साल की मुस्कान की गोली मारकर हत्या का खुलासा। मृतका अपने मौसी के बेटे से निकाह करना चाहती थी, भाई शनी मोहम्मद विरोध कर रहा था। 12 जून को सो रही बहन के सिर में तमंचे से गोली मार दी, मौके पर मौत। मां परवीन की तहरीर पर बीएनएस धारा 103(1) में केस दर्ज। SP कृष्ण कुमार व ASP मनोज रावत के निर्देशन में 4 टीमें गठित, तकनीकी जांच शुरू। 14 जून रात 8:40 बजे गुनौर-बदायूं हाईवे से शनी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद।

Chandausi, Sambhal | Jun 15, 2026

Chandausi दो पक्षो में विवाद के चलते एक महिला की मौत। दोनों पक्षो में चले थे पत्थर। एसपी मौके पर पहुंचे। चंदौसी कोतवाली इलाके के मई की घटना। - Chandausi News