घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में डीजे के केबल में फाल्ट आने से लगी आग, युवक झुलसा
घोड़ाडोंगरी तहसील के पाथाखेड़ा में डीजे के केबल में फाल्ट आने से आग लग गई। हादसे में एक युवक झुलस गया। युवक को शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा में डीजे के केबल में फाल्ट आने से आग लग गई। हादसे में महेंद्र सिंह झुलस गया।