घोड़ाडोंगरी: बादलपुर के जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव, चोपना पुलिस जांच में जुटी
घोड़ाडोंगरी तहसील के बादलपुर के जंगल में एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर महिला का शव लटका मिला। सूचना मिलने पर चोपना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। चोपना थाना प्रभारी राकेश सरियाम ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि बादलपुर के जंगल में एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर सुखवती कसदे 32 साल निवासी कटंगी का शव लटका मिला।