घोड़ाडोंगरी: सारनी में एक घर में कपड़े की अलमारी में निकला कोबरा सांप, सर्प मित्र आदिल खान ने किया रेस्क्यू
सारनी में बुधवार को एक घर में कपड़े की अलमारी में कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। घर वालों ने इसकी सूचना सर्पमित्र आदिल खान को दी।सर्पमित्र आदिल खान मौके पर पहुंचकर इस कोबरा सांप का रेस्क्यू किया और इसे पड़ककर जंगल में छोड़ा। सर्पमित्र आदिल खान ने बताया कि सारनी में एक घर में कपड़े की अलमारी में कोबरा सांप निकालने की सूचना मिली थी।