घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में धूमधाम से मनाई गई राम नवमी, नगर में निकाली गई शोभायात्रा
घोड़ाडोंगरी में बुधवार को रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। वही नगर में शोभायात्रा निकाली गई। रामनवमी के अवसर पर नगर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई वहीं मंदिरों में हवन पूजन एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया। वहीं देर शाम घोड़ाडोंगरी नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर के विभिन्न वार्डों से होकर गुजरी।