कोरांव: नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभासदों के संग बैठक कर डिजिटल जनगणना के लिए नगरवासियों से की अपील, सभासद भी रहे मौजूद
कोरांव नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में सभासदों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों से डिजिटल जनगणना के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट करने की अपील की। अध्यक्ष केशरी ने बताया कि डिजिटल जनगणना के लिए नागरिक स्वयं और अपने परिवार का विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर भरें।