हलसी: हलसी पुलिस ने सलौंजा गांव से मारपीट के अभियुक्त को गिरफ्तार किया, लखीसराय कोर्ट भेजा
पुलिस ने हलसी थाना कांड संख्या 57/26 तथा एससी/एसटी थाना कांड संख्या 16/26 मारपीट मामले में एक अभियुक्त को सलौंजा गांव से गिरफ्तार किया है. जिसे शनिवार अपराह्न 1:30 बजे हलसी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में सलौंजा गांव के रहने वाले रामेश्वर यादव के पुत्र शिबू यादव को गिरफ्तार किया गया.