समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:1184,
दिनांक:-22 अगस्त 2026,
==================
ओवरलोड गिट्टी लदें दो डबल डाला ट्रैक्टर जब्त:-
जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देश पर जिले में अवैध खनन,ओवरलोडिंग वाहनों और डबल डाला वाले ट्रैक्टर-ट्रकों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में शनिवार को खनन विभाग की टीम ने महराजपुर पंचायत के रानीबाड़ी चौक से गिट्टी लदे दो ओवरलोडिंग डबल डाला ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।
सूचना प्राप्त हुई कि दोनों ट्रैक्टर गुलाबबाग से ग्रामीण सड़क के रास्ते बेलवा गांव की ओर गिट्टी लेकर जा रहे थे। रानीबाड़ी चौक पर जांच के दौरान दोनों ट्रैक्टरों को रोककर कागजात एवं लदे गिट्टी की जांच की गई। जांच में निर्धारित क्षमता से अधिक गिट्टी लदी पाए जाने पर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया।
जब्त दोनों ट्रैक्टरों को मुफस्सिल थाना लाया गया, जहां खनन निरीक्षक प्रखर प्रज्ञा ने सीजर लिस्ट तैयार कर वाहनों को थाना के सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई के संबंध में पत्रांक 1079 जारी किया गया है।
खनन निरीक्षक प्रखर प्रज्ञा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिलेभर में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रक के साथ ही अवैध खनन और मिट्टी के अवैध उठाव के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार को दो ओवरलोड डबल डाला ट्रैक्टर पकड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि जब्त ट्रैक्टरों में एक का निबंधन नंबर BR11GE2527 है, जबकि दूसरे ट्रैक्टर पर निबंधन नंबर अंकित नहीं था। एक ट्रैक्टर में करीब 130 सीएफटी, जबकि दूसरे में करीब 150 सीएफटी गिट्टी लदी हुई थी। निर्धारित क्षमता से अधिक और बिना परिवहन चालान का पाया गया।
वहीं, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि खनन निरीक्षक द्वारा जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों को आवश्यक कार्रवाई के लिए मुफस्सिल थाना में सुपुर्द किया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Purnia, Bihar | Aug 22, 2026