लालगंज: मुड़ेल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
ड्रमंडगंज के मुड़ेल गांव में सोमवार की देर शाम करीब 8:00 संदिग्ध परिस्थितियों में टीन सेड की पाइप में दुपट्टे से फांसी लगाकर 15 वर्षीया छात्रा सुधा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजनों में चीख पुकार मच गई। घटना के समय छात्रा की मां सुनीता देवी खेत पर गेहूं का बोझ ढ़ोने गई थी। पिता राजकुमार रोजगार की तलाश में मुंबई गए हैं।