धनरुआ: धनरूआ के रमजानीचक गांव में गेहूं का पटवन कर रहे युवक की बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी
Dhanarua, Patna | Jan 14, 2025 धनरूआ थाना क्षेत्र के रमजानीचक गांव में गेहूं का पटवन कर रहे एक 35 वर्षीय युवक की बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दिया और शव को पेड़ में टांग दिया। पुलिस ने बताया की रमजानीचक गांव निवासी स्वर्गीय सत्यनारायण बिंद के पुत्र लालमोहन बिंद मंगलवार की दोपहर घर से गेहूं का पटवन करने निकले थे वहीं खोजबीन के दौरान मंगलवार की शाम 4:00 शव को पेड़ से टंगा मिला।