लातेहार: झारखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को उपायुक्त ने किया सम्मानित
3rd झारखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे उपायुक्त संदीप कुमार से मुलाकात की। उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा उनका उत्साहवर्धन किया।