रामगंजमण्डी: मोडक पुलिस ने स्टॉक रोड से अवैध धारदार हथियार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, छुर्रा बरामद
रामगंजमंडी के मोडक थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को धारदार हथियार छुर्रा के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार, मोडक स्टेशन स्थित स्टोक रोड पर सार्वजनिक स्थान पर एक व्यक्ति अवैध धारदार हथियार लेकर घूम रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बनवारीलाल को पकड़ा।