आनंदपुरी: पुलिस की मौजूदगी में बावड़ी गांव में चली तलवारें, जमीन विवाद में 8 लोग घायल, एक की हालत नाजुक
आनंदपुरी थाना क्षेत्र के बावड़ी गांव में जमीन की मेड़ को लेकर चला विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। थाने से करीब एक किलोमीटर दूर हुई इस घटना में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने तलवार और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर महिला-पुरुष सहित आठ लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आनंदपुरी ले जाया गया।