सहजनवा: सहजनवा में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर संकट, SDM ने दिए तत्काल आपूर्ति के निर्देश
सहजनवा तहसील क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत से आम जनता परेशान है, जिसका सीधा असर शादी-ब्याह और मांगलिक कार्यक्रमों पर पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने के बावजूद सिलेंडर न मिलने से लोग हताश होकर अब तहसील पहुंच रहे हैं। कई लोग अपनी समस्या लेकर एसडीएम और आपूर्ति निरीक्षक के पास पहुंचे। हरदी निवासी आशुतोष ने बताया कि 30 अप्रैल को बहन की शादी है।