सामरी कुसमी: कुसमी में चिक बड़ाईक समाज की बैठक, 2027 जनगणना में 'आदिवासी' धर्म लिखाने का प्रस्ताव
कुसमी सामरी रविवार के सामुदायिक भवन में रविवार को चिक बड़ाईक समाज की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बुधन बुनकर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष बसंत बुनकर उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर वर्ष 2027 की जनगणना में धर्म के कॉलम में ‘आदिवासी’ लिखाने का निर्णय लिया गया।