सहजनवा: 20 साल के जीतू की पावर ग्रिड में संदिग्ध मौत, सहजनवा CHC पर परिजनों का हंगामा, PM रिपोर्ट से खुलेगा राज
गीडा थाना क्षेत्र के सहजनवा स्थित पावर ग्रिड में कार्य के दौरान बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गीडा क्षेत्र के कोल्हुई गांव निवासी 20 वर्षीय जीतू सहनी पुत्र अर्जुन सहनी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजन बदहवास हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा पहुंच गए।