छठ महापर्व को लेकर जिलेभर में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान, सजने लगे घाट!
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रोहतास जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलेभर में प्रशासनिक अमला और स्थानीय निकाय युद्ध स्तर पर साफ-सफाई अभियान में जुटे हैं। छठ घाटों की सफाई, कचरे का उठाव, रास्तों की मरम्मत, बैरिकेडिंग और रोशनी की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
अधिकारियों से लेकर सफाई कर्मियों तक सभी की सक्रियता बढ़ गई है, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को अर्घ्य अर्पित करने में किसी तरह की परेशानी न हो।
आस्था के इस महापर्व पर हर घाट स्वच्छ हो, हर रास्ता सुरक्षित हो और छठी मइया की भक्ति में कोई बाधा न आए।
जय छठी मइया! 🙏🌅
#ChhathPuja2026 #Rohtas #Sasaram #छठमहापर्व #स्वच्छताअभियान #जयछठीमइया
Sasaram, Rohtas | Nov 12, 2026