बारां: अंबेडकर सर्किल के पास एक अज्ञात युवक लावारिस हालत में मिला, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
Baran, Baran | Jun 14, 2025 जिला अस्पताल चौकी के इंचार्ज कलवाराम ने शनिवार को सायं 7 बजे के करीब जानकारी देते हुए बताया कि शहर के अंबेडकर सर्किल के पास एक अज्ञात व लावारिश व्यक्ति मिला, जबकि उम्र करीब 35-40 साल है। जो बेहोशी की हालत में था, जिसे चेतक इंचार्ज रामावतार एचसी द्वारा चेतक गाडी की सहायता से लावारिस अवस्था में राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।