बारां: शहर के कोटा रोड पर बिजली का पोल गिरने से समाज कल्याण विभाग के सहायक प्रोग्रामर की हुई मौत
Baran, Baran | Jun 14, 2025 शहर में चली तेज हवा के कारण कोटा रोड पर मुख्य मार्ग पर डिवाइडर पर लगा पोल गिर गया ।इसकी चपेट में आने से समाज कल्याण विभाग के प्रोग्रामर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घोड़ी गांव निवासी घनश्याम मीणा 35 वर्ष पुत्र रामनिवास मीणा कोटा रोड से गुजर रहा था इसी दौरान डिवाइडर पर लगा पोल गिरने से इसकी मौत हो गई। परिजनोकी रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।