बारां: कोटा रोड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में तेज अंधड़ के कारण गरीबों के उड़े आशियाने, चद्दर व टंकी भी उड़ी
Baran, Baran | Jun 14, 2025 शहर में शनिवार को सायं 4 बजे के करीब आए तेज अधंड के चलते कईयों के आशियाने उड गए। हिन्दू जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश खुराना ने सायं 5 बजे के करीब जानकारी देतेहुए बताया कि अचानक आए अधंड के कारण कोटा रोड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कई लोगों के मकान के चददर उड गए। कईयों की छत पर रखी पानी की टंकियां उड गई। बिजली के तार टूट कर नीचे गिर गए।