बारां: जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारियों और तीमारदार के बीच हुआ झगड़ा, चौकी पुलिस ने किया बीच-बचाव
Baran, Baran | Jun 14, 2025 जिला अस्पताल में शनिवार को सुबह 9 बजे के करीब बाइक खडी करने को लेकर सफाई कर्मचारियों व एक तिमारदार के बीच झडप हो गई। झडप ने धीरे-धीरे मारपीट का रूप ले लिया, जहां सफाई कर्मियों व तिमारदार के बीच लात-घूसे चले। सफाई कर्मचारियों ने तिमारदार के साथ लकडी और हाथों से मारपीट की।