बारां: पीएमओ डॉक्टर नरेंद्र मेघवाल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, फिर एक्शन मोड पर नजर आए
Baran, Baran | Jun 14, 2025 पीएमओ डॉ नरेन्द्र मेघवाल एवं टीम द्वारा शहीद राजमल मीना जिला चिकित्सालय का शनिवार को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। एसएनसीयू वार्ड में गार्ड एवं स्टाफ अंदर सोता हुआ मिला। पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में गंदगी मिली। पीएनसी वार्ड में एक कार्मिक ड्यूटी से गायब मिली। पीएमओ मेघवाल ने संबंधित वार्ड इंचार्ज एंव कर्मचारियों को नोटिस देकर स्पस्टीकरण लेने के निर्देश दिए है।