बांसगांव: बलुआ गाँव में नाबालिग भाई पर बड़े भाई, भाभी और मासूम भतीजे की हत्या का आरोप, पिता की शिकायत पर पुलिस पहुंची
गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक नाबालिग ने अपने ही बड़े भाई, भाभी और तीन वर्षीय भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया।