बहराइच: पुलिस अधीक्षक ने 3 उप निरीक्षकों का किया तबादला, दिवाकर तिवारी को मिला चौकी जालिम नगर का प्रभार
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने 3 उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। वहीं दिवाकर तिवारी को चौकी जालिम नगर का प्रभार दिया गया है। यह तबादला कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने को लेकर किया गया है, जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक के द्वारा दी गई है।