बहराइच: बहोरवा गांव के पास सड़क हादसे में व्यक्ति हुआ घायल, गम्भीर हालत में लखनऊ रेफर
गिरन्ट थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव के पास सड़क हादसे में व्यक्ति घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जिसे परिजन उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। वहीं हालत गंभीर बनी हुई है।