बहराइच: कुट्टी गांव के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को वाहन ने मारी ठोकर, व्यक्ति हुआ घायल
रानीपुर थाने के कुट्टी गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने सोमवार दोपहर में पैदल जा रहे मोहआरी गांव निवासी 56 वर्षीय मेवालाल को टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे परिजन उपचार के लिए आनन फानन में बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं हालत गंभीर बनी हुई है।