बहराइच: सासापारा ईंट भट्टा के पास सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, महिला हुई घायल
दरगाह थाने के सासापारा ईंट भठ्ठा के पास सोमवार दोपहर पैदल सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते बिहार प्रांत के जहांनाबाद निवासी 45 वर्षीय चिम्पकला पत्नी मोदर मांझी घायल हो गई। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वही हालत गंभीर बनी हुई है।