गिद्धौर थाना के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई और उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के दादपुर निवासी परदेशी मांझी के रूप में हुई है। घायल मक्कू मांझी, लखीसराय के मननपुर निवासी हैं। उक्त जानकारी सोमवार को 5 बजे दी।