सिद्धमुख: चूरू सांसद राहुल कस्वा ने लोकसभा में ग्रामीण युवाओं के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण युवा अवसर एवं कृषि उद्यमिता मिशन की की मांग
Sidhmukh, Churu | Aug 13, 2026 चूरू सांसद राहुल कस्वां ने ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास,कृषि आधारित उद्यमिता एव स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण युवा अवसर एव।कृषि उद्यमिता मिशन प्रारंभ किए जाने की आवश्यकता उठाई है।सांसद कस्वां ने कहा कि भारत विश्व के सबसे युवा देशों में से एक है और देश की बड़ी युवा आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है।