प्रतापगढ़: किलाई गांव में चोरी का खुलासा न होने से असंतुष्ट व्यक्ति ने एसपी से की शिकायत
किलाई गांव निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता का आरोप है कि बीते 9 अगस्त की रात उसके शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर चोरों ने सोने चांदी के गहने व नगदी चुरा लिया था। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया पर उसका माल अभी तक बरामद नहीं हो सका है। जिससे असंतुष्ट प्रमोद गुप्ता ने बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे एसपी से शिकायत कर जल्द से जल्द मामले के खुलासे की मांग की है।