प्रतापगढ़: अंतू का ऐतिहासिक भरत मिलाप धूमधाम और शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ
नगर पंचायत अंतू का ऐतिहासिक भरत मिलाप समारोह बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार सोनी ने मुख्य अतिथियों का एवम् कलाकारों का माल्यार्पण कर प्रभु श्री राम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। यह आयोजन राम-भरत के मिलन की ऐतिहासिक कथा को दर्शाने के लिए हर वर्ष किया जाता है। जो धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।