जमुई: डोमनपुरा में खुलेआम बिक रही देसी शराब, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
Jamui, Jamui | May 9, 2026 जमुई शहर के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमनपुरा इलाके में शराबबंदी कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। दिनदहाड़े देसी शराब बेचने का एक वीडियो शनिवार की दोपहर 4 बजे वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में डोमनपुरा निवासी मीना देवी खुलेआम शराब बेचती नजर आ रही है।