नीम चक बथानी: बहुआरा गांव से कुर्की वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव से गिरफ्तार कुर्की वारंटी को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष के प्रभार में रहे सब इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी ने सोमवार कि शाम करीब 7 बजे बताया कि बहुआरा गांव से गिरफ्तार कुर्की वारंटी विपिन कुमार उर्फ विपिन कुमार बिहारी को जेल भेज दिया गया है।