नुआंव: कारीराम फील्ड के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार फल दुकानदार की हुई मौत
Nuaon, Kaimur | Dec 24, 2024 कारीराम फील्ड के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक फल दुकानदार की घटनास्थल पर मौत हो गई। स्थानीय लोग व परिजनों की मदद से शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। मृत व्यक्ति नुआंव थाना क्षेत्र के भटवालिया गांव का रहने वाला ध्रुव राय पिता गुलाब राय बताया जाता है। जो दिलदारनगर से बाइक से फल लेकर अपनी दुकान नुआंव के जगदेव चौक आ रहा था।