नुआंव: अखिनी बुद्ध विहार में शहीद उधम सिंह सैनी की जयंती मनाई गई
Nuaon, Kaimur | Dec 26, 2024 प्रखंड क्षेत्र के अखिनी बुद्ध विहार में शहीद उधम सिंह सैनी की जयंती गुरुवार की दोपहर करीब 3:00 बजे मनाई गई जिस दौरान आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोग उपस्थित हुए। उधम सिंह सैनी की जयंती को लेकर निःशुल्क मेडिकल टीम द्वारा लोगों की जांच कर दवाइयां वितरण की गई। खबर की जानकारी महरथां के युवा समाजसेवी सत्येंद्र कुशवाहा द्वारा दी गई।