सहजनवा: गीडा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पुरानी रंजिश में पहले छत पर की पिटाई, फिर धक्का देकर छत से गिराया, मुकदमा दर्ज
नौसड़ दुर्गा मंदिर के पीछे रहने वाले लवकुश कन्नौजिया को पुरानी रंजिश में पहले तो पड़ोसियों ने छत पर जाकर मारा और फिर उन्हें छत से नीचे धकेल दिया । जिससे उन्हें गम्भीर चोट लगी । पुलिस ने पीड़ित द्वारा दिये तहरीर के आधार पर आरोपीयो पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।